Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान

Gujarat Election voting: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी इस सीटों पर मतदान हो रहा है.

PM modi Mother

पीएम मोदी की मां ने किया मतदान (फोटो- ANI)

Gujarat Election Voting updates: गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है. दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान हुआ. प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्से से 14 जिलों में दूसरे जिलों में मतदान हुआ. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज किया गया.

इस बार गुजरात चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है. क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. गुजरात चुनाव में कुल 833 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में 285 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. पहले चरण के मतदान में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर मतदान हुआ था. वोटिंग को लेकर सुबह से लोगों में उत्साह देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें: Mainpuri Bypolls: चुनावों में हो रही धांधली, डीएम नहीं उठा रहे फोन- डिंपल यादव ने लगाया आरोप तो DM का आया जवाब

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital