Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat: होटल में सेक्स के बाद ज्यादा खून बहने से युवती की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी इंटरनेट पर खोजता रहा इलाज

गुजरात के नवसारी जिले का मामला. पुलिस ने आरोपी युवक पर गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी को 4 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

गुजरात के नवसारी जिले में एक अजीबागरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बीते 23 मार्च को यहां के एक होटल में एक नर्सिंग छात्रा की मौत के संबंध में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर सेक्स के दौरान अत्यधिक खून बहने के बावजूद युवक ने युवती को अस्पताल ले जाने की जगह इंटरनेट पर ऑनलाइन इलाज ढूंढने में घंटों बर्बाद कर दिया. जांचकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी ने अपने फोन पर इंटरनेट पर ‘सेक्स के दौरान खून बहने से रोकने के लिए क्या करें’ के बारे में सर्च कर रहा था.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि आरोपी ने खून बहने के बावजूद फिर से सेक्स करने की कोशिश की. नवसारी की जलालपुर पुलिस ने युवक पर गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है.

नवसारी के एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा, ‘फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई. 108 या चिकित्सा सहायता को कॉल करने के बजाय आरोपी ने अपने दोस्तों से संपर्क किया और उनका इंतजार करने के बाद उसे एक निजी वाहन में ले गया. अगर उसे IV फ्लूड, खून और दवाओं के साथ इमरजेंसी चिकित्सा सहायता मिलती, तो वह बच जाती.’

प्राइवेट पार्ट में आई थी गंभीर चोट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों और उसके कारण बहुत अधिक खून बहने के कारण हुई. एफआईआर के अनुसार, महिला नवसारी में नर्सिंग कोर्स के पहले वर्ष में थी. वह पहली बार आरोपी से तीन साल पहले मिली थी, लेकिन वे दो साल से अधिक समय से संपर्क में नहीं थे. वे लगभग सात महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फिर से जुड़े थे.

7 साल से रिलेशनशिप में था

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सात महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 23 सितंबर को कुछ निजी समय बिताने का फैसला किया और होटल में ठहरे. यह देखने के बाद कि युवती का खून बह रहा है, आरोपी ने उसके साथ सेक्स करने की कोशिश की. जब स्थिति बिगड़ गई, उसके बाद भी वह होटल में 60 से 90 मिनट बिताए. दोपहर 2:15 बजे अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. होटल छोड़ने से पहले आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे साफ किए थे.’

आरोपी को स्थानीय अदालत ने 4 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest