Bharat Express DD Free Dish

गुना में बांसाहेड़ा चौकी प्रभारी का अर्धनग्न वीडियो वायरल, शराब और अवैध वसूली के आरोपों से खाकी पर सवाल

Guna police controversy: गुना जिले की बांसाहेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगदीश जाटव का अर्धनग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

राज कुमार रजाक/बांसखेड़ा

Guna police controversy: गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र की बांसाहेड़ा पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों में आ गई है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो ने पुलिस महकमे को हिला दिया है. इस वीडियो में चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश जाटव चौकी परिसर के भीतर अर्धनग्न और नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं.

शराब के नशे में धुत अधिकारी

ग्रामीणों का कहना है कि एएसआई जाटव शराब के नशे में इतने धुत थे कि उन्हें वर्दी और पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रहा. इलाके में चर्चा है कि यह पहली बार नहीं है जब वे विवादों में आए हों. पहले भी उन पर एनडीपीएस मामलों में दबाव बनाने और अवैध वसूली जैसे आरोप लगे हैं.

विभाग की छवि पर दाग

जैसे ही वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया. आम जनता में इस घटना को लेकर नाराजगी है और लोग अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

एसपी का बयान

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि उन्हें यह वीडियो मिला है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में गलत गतिविधियों में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-सलूंबर के कुंडा गांव में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, दो बच्चियों की मौत के बाद आंकड़ा 10 पर पहुंचा

जांच जारी

फिलहाल विभागीय जांच चल रही है और यह देखा जा रहा है कि एएसआई पर लगे आरोप कितने सही हैं. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read