ग्वालियर में बेकाबू कार ने हवा में उछालीं 3 गाड़ियां
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां नशे में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में पार्क की गई गाड़ियों में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कार हवा में उछल गईं. इस हादसे में आरोपी कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रहा है.
दरअसल यह पूरा मामला ग्वालियर के डबरा का है. जहां कार वॉशिंग कराने के लिए तीन कारें पार्क की गईं थी. तभी नशे में धुत्त होकर एक कार चालक अपनी सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए आता है. जब वह कार वॉशिंग वाली जगह पर पहुंचा तो कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे धुलने के लिए लाइन में खड़ी कारों में टकरा गई. इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वीडिय हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक सफेद रंग की कार तेजी से सड़क पर दौड़ रही है. जब वो कार वॉशिंग प्लेस के पास पहुंचती है तो कार बेकाबू हो जाती है और वो सड़क पर घसीटते हुए लाइन में खड़ी कारों में टकरा जाती है. इस दौरान मौके पर कई लोग खड़े दिखाई देते हैं. अनियंत्रित कार को देख लोग भाग खड़े होते हैं.
पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच जाता है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देते हैं. मामले की सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचती है और घायल कार चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज देती है.
एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डबरा का एक कार चालक नशे में एक पार्ट किये गए 3 कारों को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

