Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी पत्नी की सिर पर वार कर हत्या कर दी. आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर जुर्म कबूल किया.

Gwalior Karwa Chauth Wife Murder Husband Arrested Murar Tyagi Nagar

Gwalior Crime: मनोज/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से करवा चौथ के पावन पर्व पर एक रूह कंपा देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक तरफ सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ कर रही थीं, वहीं मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव ने अपनी ही पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद डायल 112/पुलिस को फोन करके अपना जुर्म कबूल कर लिया.

16 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, फिर ऐसा क्या हुआ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक मधु श्रीवास्तव मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली थीं. आनंद और मधु के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके बाद दोनों ने अपने परिवारों की रजामंदी से साल 2010 में प्रेम विवाह किया था. शादी के 16 लंबे साल बीत जाने और हंसते-खेलते परिवार के बावजूद करवा चौथ के दिन हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है. पड़ोसी और रिश्तेदार यह सोचकर हैरान हैं कि इतने सालों बाद आखिर ऐसा क्या विवाद खड़ा हो गया.

पुलिस हिरासत में आरोपी

वारदात के तुरंत बाद जब आरोपी पति ने मुरार पुलिस स्टेशन में फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसका खुलासा जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital