देश

महाराष्ट्र में H3N2 वायरस का कहर, अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय

Influenza Cases in Maharashtra: भारत में कोरोना वायरस ने काफी कोहराम मचाया था, वहीं अब H3N2 वायरस ने लोगों में खौफ फैला रखा है. महाराष्ट्र में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में अभी तक H3N2 वायरस के 119 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 324 केस H1N1 वायरस के सामने आए हैं. पुणे शहर में गुरुवार 16 मार्च को इस वायरल से संक्रमित 73 साल के शख्स की मौत हो गई. जिसके बाद प्रदेश में इस वायरल से संक्रमित होने पर कुल तीन मौत हो चुकी हैं.

प्रदेश के सीएम एक नाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने बीते दिन गुरुवार को मुंबई के विधान भवन में कोविड-19 और H3N2 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में इस वायरल से लड़ने के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री तानाजी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

तेजी से पैर पसार रहा H3N2 वायरस

महाराष्ट्र में H3N2 वायरस के मामले पिछले दिनों में तेजी सामने आए हैं. BMC ने बुधवार को बताया था कि इन्फ्लुएंजा के 32 मरीज भर्ती किए थे. इनमें 4 H3N2 से संक्रमित थे और 28 मरीज H1N1 वायरस से पीड़ित थे. बता दें कि H1N1 वायरस को स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है और H3N2 इसका सब वेरिएंट (Sub Variant) है. स्वास्थ विशेषज्ञों के मुताबिक, H3N2 वायरस पहले के वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है.

प्रदेश में अभी तक 3 मरीजों की इस वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो चुकी है. जबकि एक मामला पुणे का है तो वहीं बाकी दो लोगों की मौत नागपुर और अहमदनगर में हुई हैं.

यह भी पढ़ें- “आज की नई मुगल है कांग्रेस, राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है, आप क्या मुगल के बच्चे हैं ?” असम के CM हिमंत बिस्वा ने बोला हमला

H3N2 वायरस के ये हैं लक्षण

H3N2 के शुरुआती लक्षण में बुखार, अकड़न, जुकाम, होता है. इसके अलावा किसी व्यक्ति को उल्टी हो रही हो, शौच के समय खून आ रहा हो और शरीर में दर्द के साथ अगर सांस लेने में भी दिक्कत है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) लगातार कम हो रहा हो तो ये H3N2 हो सकता है.

बचने के उपाय

इस वायरल से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को गंदगी से दूर रखें. स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, हाथों को नियमित तौर पर धोते रहना चाहिए और गंदे हाथों से नाक, मुंह और चेहरे को नहीं छूना चाहिए. इसके अलावा संक्रमित लोगों और यहां तक कि जिसमें संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके संपर्क में आने से भी बचना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago