खेल

IND vs AUS: रोहित शर्मा टीम से बाहर, हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी, जानें पॉसिबल प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 1st ODI: टीम इंडिया पूर्व विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले वनडे से करेगी. दोनों टीमों का नेतृत्व स्टैंड-इन कप्तानों – भारत के लिए हार्दिक पांड्या और ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ करेंगे. टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस अलग-अलग कारणों से नहीं खेल रहे हैं. हालांकि रोहित शर्मा दूसरे और तीसरे वनडे में टीम के साथ एक बार फिर जुड़ जाएंगे.

टेस्ट सीरीज पर भारत का कब्जा

घरेलू टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतकर आ रही है. 2023 में वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर जीत के साथ, भारत 50 ओवर के विश्व कप वर्ष में अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगा.

हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथ में होगी. बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों से सीरीज के पहले वनडे मैच से आराम लिया है. यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें:  Team India: संजू सैमसन को वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था! इस दिग्गज ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल

जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11

AUS: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर

IND: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल

वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा है?

आमतौर पर वानखेड़े की पिच सपाट होती है, जो ओस पड़ने के बाद बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां पर हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. अब तक के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो इस मैदान में अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

IND vs AUS वनडे सीरीज
-1st Match: 17 मार्च, शुक्रवार, मुंबई (दोपहर 1.30 बजे)
-2nd Match: 19 मार्च, रविवार, विशाखापत्तनम (दोपहर 1.30 बजे)
-3rd Match: 22 मार्च, बुधवार, चेन्नई (दोपहर 1.30 बजे)

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago