बिलासपुर (यमुनानगर) में आज आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” जनसभा ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रति जनभावनाओं को नई दिशा दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों और योगदान को स्मरण करना तथा दलित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना था.
कई प्रभावशाली कदम उठाए गए
जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक समरसता और समान अवसर की दिशा में कई प्रभावशाली कदम उठाए हैं. डॉ. अंबेडकर के विचारों को आदर्श मानकर सरकार ने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के हित में योजनाएं बनाई हैं, जिनसे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है.
युवाओं को सरकारी नौकरियों में दिए गए अवसर
कार्यक्रम में विशेष रूप से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में चलाई गई “बिना पर्ची, बिना खर्ची” नीति का उल्लेख किया गया.इस नीति के तहत पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर दिए गए, जिससे योग्य और जरूरतमंद वर्ग को सशक्त बनाने में मदद मिली है.
जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे लोग
जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इन प्रयासों की सराहना की और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा के कार्यों को समर्थन देने की बात कही. यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक न्याय की भावना को बल देने वाला साबित हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

