देश

VIRAL: शराबी पति ने किया घरवालों को परेशान तो बीवी ने जमकर कूटा, सास-ननद ने भी दिया साथ

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी को अपने घरवालों को परेशान करना बहुत भारी पड़ गया. उसकी पत्नी, मां और बहन ने मिलकर सड़क पर उसे जमकर पीटा. इतना ही नहीं पत्नी ने 48 सेकंड में उसे 14 डंडे मारे. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिया हैं.

कछौना थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी अमित अवस्थी बालामऊ के रेलवे गंज में किराए के मकान में रहकर निजी दुकान पर काम करता है. उसकी शराब की लत से पूरा परिवार परेशान रहता है. दुकान से मिलने वाले पैसों से वो शराब पीकर बवाल करता है. शुक्रवार को भी अमित शराब पीकर घर पहुंचा गया और बवाल करने लगा.

गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर जमकर पीटा

पति की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी शिखा अवस्थी ने अपनी सास और ननद के साथ मिलकर अमित की जमकर पिटाई कर दी . अमित घर में आ कर बवाल कर रहा था. तभी गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर उसको डंडों से पीटाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- Adil Khan Durrani ने इनकार के बाद Rakhi Sawant से निकाह को किया कबूल, बोले- ‘परिवार को मनाने की कोशिश में हूं’

घटना के दौरान तमाशबीन बने रहे लोग

पिटाई की इस घटना के दौरान आसपास के राहगीर और दुकानदार तमाशबीन बने रहे. किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और स्थानीय पुलिस को जांच करने के निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें- Adil Khan Durrani ने इनकार के बाद Rakhi Sawant से निकाह को किया कबूल, बोले- ‘परिवार को मनाने की कोशिश में हूं’

युवक की पिटाई पर पुलिस का बयान

पुलिस उपाधीक्षक बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक की दो महिलाएं पिटाई करती नजर आ रही हैं. इस संबंध में जानकारी मिली है कि युवक अपने घर में शराब पीकर गया था. जिसके चलते उसके परिजनों द्वारा उसकी पिटाई की गई.

Dimple Yadav

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

14 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

52 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago