Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज शाम पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक, नीति आयोग और वित्त मंत्री भी हो सकती हैं शामिल

PM Modi: आज शाम पीएम मोदी अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री भी शामिल हो सकती हैं.

PM Modi

अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गए 50% टैरिफ के बीच आज पीएम मोदी देश के टॉप अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक यह मीटिंग आज शाम 6:30 बजे होगी.

पीएम मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने वाली इस मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित 7 केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि यह मीटिंग अमेरिका के द्वारा लगाये गए 25% अतिरिक्त टैरिफ और आज भारत पहुंच रहे चीन के विदेश मंत्री को देखते हुए रखी गई है.

अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को देखते हुए भारत चीन और रूस के साथ व्यापारिक संबंधों को और बढ़ाना चाहता है. इसको लेकर कुछ दिनों के बाद भारत के विदेश मंत्री रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं. इससे पहले NSA अजीत डोभाल भी रूस की यात्रा पर गए थे. जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी और पीएम मोदी के संदेश को उनतक पहुंचाया था.

एक्स्ट्रा 25% टैरिफ 27 अगस्त से होगा इफेक्टिव

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाये गए एक्स्ट्रा 25% टैरिफ 27 अगस्त से इफेक्टिव हो जाएगी. जिसके बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा. इन टैरिफ के प्रभावी होने के बाद गहने, कपड़े जैसे 40 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात प्रभावित होने की आशंका है.

भारत-अमेरिका के बीच छठे दौर की हो सकती है बैठक

भारत पर लगाये गए टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका के बीच पांच दौर की बैठक हो चुकी है. हालांकि इन बैठकों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. जिसके बाद भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के छठे दौर की बैठक रखी गई थी, लेकिन बाद में इस बैठक को रोक दिया गया. यह वार्ता 25 से 29 अगस्त तक होनी थी.

क्यों बैठकों का नहीं निकल पा रहा नतीजा

दरअसल अमेरिका भारत में कृषि और डेयरी जैसे क्षेत्रों में भी भारत पर बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहा है. जिसे भारत साफ-साफ इनकार कर रहा है. भारत का कहना है कि ये भारत के छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए खतरनाक होगा.

ये भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की क्या है प्रक्रिया? क्या कांग्रेस रच पायेगी इतिहास, जानें सबकुछ…

स्वतंत्रता दिवस के स्पीच में भी पीएम मोदी ने किया इशारा

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला के प्राचीर से कहा, “हम भारत के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से जुड़ी किसी भी हानिकारक नीति के खिलाफ एक दीवार की तरह खड़े हैं. हम अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के संबंध में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे”

यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में एक बैठक हुई. हालांकि बैठक का कुछ नतीजा नहीं निकल पाया, लेकिन ट्रंप ने बैठक को लेकर सकारात्मक इशारा किये हैं. जिसके बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के एक्स्ट्रा टैरिफ पर नरमी बरती जा सकती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital