Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के 1 दिन बाद ही जजपा को बड़ा नुकसान, 4 MLAs का इस्तीफा, देवेंद्र बबली ने पार्टी छोड़ी

Haryana Assembly Election 2024 News : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है. तारीख सामने आते ही हरियाणा में जजपा को झटका लगा है. उसके नेता एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी छोड़ दी है.

फोटो— जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला और दाएं उनके पिता.

फोटो— जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला और दाएं उनके पिता.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: चुनाव आयोग हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर चुका है. प्रदेश में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को जारी होगा. ये तारीखें सामने आते ही हरियाणा के एक प्रमुख क्षेत्रीय दल को झटका लगा है.

हरियाणा में सत्ता में रह चुकी जजपा के कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी छोड़ दी है. पिछले चुनाव में देवेंद्र बबली हरियाणा के टोहाना सीट से विधायक चुने गए थे. वो जननायक जनता पार्टी के तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी से इस्तीफा दिया है. इससे पहले अनूप धानक और रामकरण काला पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी में खलबली मच गई है. जेजेपी नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में हो रहा है, जब विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

jannayak-janata-party-mla
हरियाणा में चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, 2 दिन में 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी.

बहरहाल, देवेंद्र बबली ने अपने इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि वे जल्द ही किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नाम अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘मैं देवेंदर सिंह बबली विधायक टोहाना आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं जननायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्वों की जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं. कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए.’

बबली ने टोहना में भाजपा प्रत्याशी को हराया था

देवेंद्र बबली ने पिछले चुनाव में टोहना विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जेजेपी-भाजपा सरकार में देवेंद्र बबली कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का बयान आया

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों से अपील करते हुए कहा था कि सभी लोग आपसी मन-मुटाव को भूल कर नई शुरुआत व नये मनोबल के साथ आगे बढ़ें.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital