Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

युवती ने बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराया, जांच में आरोप साबित नहीं हुए तो महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश

Fake Rape Case: हरियाणा के झज्जर में एक युवती ने बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराया था. अब हरियाणा महिला आयोग ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है.

girl image
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में एक युवती को झूठा रेप केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया. हरियाणा महिला आयोग ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

युवती पर आरोप है कि उसने लालच में आकर झूठा रेप केस किया और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान युवती आरोप साबित करने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई. इसके बाद सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में महिलाओं के खिलाफ अपराध सुनने आई महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए.

Court Law

कोई भी बेटी ऐसी हरकत न करे: महिला आयोग

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि लघु सचिवालय के सभागार में हमारे सामने तीन रेप केस समेत कुल दस मामले सामने आए. सुनवाई के दौरान हमारे सामने एक ऐसा मामला आया जिसमें एक युवती ने झूठे रेप केस दर्ज कराए थे. मैं कहूंगी की भविष्य में कोई भी बेटी इस तरह की हरकत न करें. युवती ने गलती की है, इसलिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और मैंने पुलिस को 182 की कार्रवाई करनी चाहिए, इस संबंध में मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं.

सूबे में मैट्रिमोनियल-फैमली केस ज्यादा आ रहे

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि उनके यहां दस में से पांच मामला झज्जर और पांच मामला रेवाड़ी से संबंधित थे. उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामलों में से कुछ को निपटा दिया गया है और कुछ पर अभी कार्रवाई की जा रही है. इन अपराध में अधिकांश अपराध महिला द्वारा पति और सास द्वारा तंग करने और घरेलू झगड़े के थे. मैट्रिमोनियल और फैमली केस ज्यादा सामने आ रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital