Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हजारीबाग पुलिस ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश को मार गिराया, 2 अन्य नक्सली भी ढेर

Hazaribagh Naxal Encounter: ये मुठभेड़ हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मौके से 3 एके 47 भी मिली है.

Hazaribagh Naxal Encounter

Hazaribagh Naxal Encounter: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर 1 करोड़ के इनामी सहित कुल तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया.

पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ये मुठभेड़ हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मौके से 3 एके 47 भी मिली है.

ये नक्सली मारे गए

  • केंद्रीय कमेटी मेंबर सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश मारा गया है. इसपर 1 करोड़ रुपये का इनाम था.
  • झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर रघुनाथ हेंब्रम भी मारा गया है. इसपर 25 लाख रुपये का इनाम था.
  • कमेटी मेंबर बीरसेन गंझू मुठभेड़ में ढेर हो गया है. इसपर 10 लाख रुपये का इनाम था.

खबर अपडेट हो रही है…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital