देश

Ayodhya: अमित शाह की कृपा से सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर हुई सुनवाई- चंपत राय का बड़ा दावा

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने अयोध्या में एक मिटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले की सुनवाई गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की कृपा से हुई है नहीं तो यह सुनवाई ही नहीं होती. दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust), 14 जनवरी 2024 के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बात कह रहा था. लेकिन कर्नाटक में अमित शाह ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या जाने के लिए अभी से रिजर्वेशन करवा लें क्योंकि इसी तारीख को भगवान राम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और रामलला उसमें विराजमान हो जाएंगे.

‘अमित शाह की कृपा से ही सुनवाई हुई’

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि ट्रस्ट तो मकर संक्रांति के बाद प्राण प्रतिष्ठा की बात कर रहे थे, जबकि अमित शाह 1 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की बात कह रहे हैं. तो क्या गृह मंत्रालय का राम मंदिर निर्माण में कोई दखल है? इसके जवाब में चंपत राय ने कहा, ”अमित शाह ने जो कुछ कहा वो आपको सुनना चाहिए. उनकी कृपा से ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, नहीं तो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ही नहीं होती.” चंपत राय ने कहा, “उनका दखल कह रहे हो, देश के सम्मान के लिए काम करने वाला खून हैं वो, देश की सम्मान की रक्षा के लिए काम करने वाला खून है. अमित शाह नहीं है वो.”

ये भी पढ़ें- Pathan: अहदाबाद में ‘पठान’ के प्रमोशन में हंगामा, हिंदू संगठनों ने मॉल के अंदर घुसकर की तोड़फोड़, बोले- नहीं होने देंगे फिल्म की स्क्रीनिंग

इसके बाद जब पत्रकारों ने चंपत राय से सवाल किया कि क्या अमित शाह ने जो 1 जनवरी 2024 की तारीख दी है, वो तय है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 1 जनवरी क्या, जो भी मुहूर्त निकलेगा करेंगे.” बता दें कि राम मंदिर का भव्य निर्माण अयोध्या में काफी तेजी से किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल के निर्माण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago