Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 100 से अधिक बकरियों की मौत, 3 लोग घायल

हादसे में शामिल कई वाहनों में एक ट्रक भी था, जो करीब 230 बकरियां ले जा रहा था. इस टक्कर में तीन ट्रकों सहित छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

प्रतीकात्मक तस्वीर.

100 Goats Died Road Accident: घने कोहरे की वजह से आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे (Agra-Delhi Expressway) पर कई गाड़ियों की भयानक टक्कर हो गई. हादसे में लोगों के अलावा बकरियां भी चपेट में आ गई. पुलिस ने बताया कि आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार सुबह अलीगढ़ के टप्पल के पास भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 100 से अधिक बकरियां मर गईं. यह दुर्घटना तब हुई जब खराब दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए.

हादसे में कई वाहनों में एक ट्रक भी शामिल था, जो करीब 230 बकरियां ले जा रहा था. इस टक्कर में तीन ट्रकों सहित छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

मुजफ्फरनगर में एक और घटना

इसी तरह की एक घटना मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनसठ फ्लाईओवर के पास घने कोहरे के कारण 15 से अधिक वाहनों के आपस में टकराने से एक ट्रक चालक सहित कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुजफ्फरनगर में यह घटना बुधवार (15 जनवरी) सुबह हुई, जब घने कोहरे के कारण लगभग शून्य दृश्यता (Zero Visibility)  के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए.

इस मौसम के घने कोहरे ने क्षेत्र में यातायात को काफी बाधित कर दिया, जिससे दोपहर तक दृश्यता की समस्या बनी रही.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. सर्किल ऑफिसर रूपाली राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.” दुर्घटना के बाद जाम हुआ हाईवे अब क्लीयर हो गया है और यातायात बहाल हो गया है.


ये भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest