Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून –  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, अगले 21 सितंबर से 22 सितंबर तक मौसम को देखते हुए 21 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में बादलों का गरजने और आसमानी बिजली गिरने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने 22 सितंबर को भी मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश का अंदेशा जताया है. मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं आसमानी बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की संभावना है.मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में बाधाएं पैदा होने की बात भी कही है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital