Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Heeraben Modi: अस्पताल में अपनी मां से मिले PM मोदी, डॉक्टरों से लिया स्वास्थ्य का हाल

Heeraben Modi: पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं. उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे.

Heeraben Modi

अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी

Edited by Nitish Pandey

Heeraben Modi: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां को देखने अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल पहुंचे. जहां वो अस्पताल के डॉक्टरों से अपनी मां की स्वास्थ्य पर चर्चा की. करीब दो घंटे बाद पीएम मोदी अस्पताल से बाहर निकल गए हैं. पीएम मोदी अस्पताल से सीधे एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. पीएम मोदी अस्पताल में करीब दो घंटे तक रहे, इस दौरान वो अपनी मां से मिले. इसके साथ ही वो डॉक्टरों की टीम से अपनी मां हीराबेन के स्वास्थ्य का हाल जाना.

उधर, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत खराब की खबर सुनते ही उनके संसदीय क्षेत्र के पुजारियों ने महामृत्युंजय मंत्र का जप किया. पुजारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से पूरे देश के मुखिया हैं उसी तरह उनकी मां पूरे देश की मां हैं, हम उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप का अनुष्ठान किए हैं.

ये भी पढ़ें: Heeraben Modi: PM मोदी की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले ही हुआ था भाई का एक्सीडेंट

गौरतलब है कि पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं. उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे. पीएम ने अपनी मां के 100वें बर्थडे पर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग भी लिखा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital