Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Himachal Pradesh: हिमाचल में नहीं बदला ‘रिवाज’, कांग्रेस ने दिखाया ‘पंजे’ का दम

Himachal Pradesh: हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी.

Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

Himachal Pradesh Election Results: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में यहां कांटे की टक्कर बनी हुई थी. वहीं, अब कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और 37 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 27 सीटों पर आगे चल रही है. निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है.

गुजरात में हार के बाद हिमाचल में कांग्रेस को राहत मिलती नजर आ रही है. हिमाचल में 5 सालों बाद सरकार बदलने की परंपरा कायम रहते दिख रही है. हालांकि, अभी मतों की गिनती जारी है लेकिन कांग्रेस ने 40 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है. हिमाचल में सरकार बनाने के लिए एक दल को 35 सीटों पर जीत की जरूरत है.

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 7 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 5 सीट पर जीत दर्ज़ कर 35 सीटों पर आगे है. इस तरह से कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. हिमाचल में बीजेपी दूसरी बार सरकार बनाकर रिवाज बदलने की कोशिश में थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली.

सिराज से जीते सीएम जयराम ठाकुर

सिराज सीट से हिमाचल प्रदेश के सीएम और बीजेपी के उम्मीदवार जयराम ठाकुर लगातार छठी बार जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार चेतराम ठाकुर से 13 हज़ार से ज्यादा वोटों से हरा दिया. जयराम ठाकुर पहली बार 1998 में यहां से चुनाव में जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने 2003 ,2007 ,2012, 2017 में सिराज से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: Gujarat and Himachal Elections Results Live: गुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर बीजेपी, हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत

हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी. करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में काउंटिंग जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital