Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 लोग घायल हो गए. हादसे के वक्त बस खचाखच भरी हुई थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हरिपुरधार अस्पताल भेज दिया. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे.
यह घटना शुक्रवार 9 जनवरी दोपहर की है. एक प्राइवेट बस जीत कोच शिमला से कुपवी जा रही थी. दोपहर के समय बस अचानक सिरमौर जिले के हरिपुरधार बाजार से पहले सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई. डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है.
हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों की भीड़ बस की तरफ भागे और लोगों को बस से निकाला.
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरिपुरधार में एक निजी बस खाई में गिर गई. जिसकी वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है. इसमें कई यात्री भी घायल हुए हैं. इस भीषण हादसे में दिवंगत आत्माओं को भगवान अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
ये भी पढ़ें- अमेरिका को ले डूबेगा डोनाल्ड ट्रंप का इगो! व्हाइट हाउस के करीबी ने बताया भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ब्रेक का कारण
विधायक हर्षवर्धन चौहान ने जताया दुख
सिरमौर के शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने भी मामले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अभी तक 8 लोगों के मौत की सूचना है. हादसा किस वजह से हुआ यह पता नहीं चल पाया है. 5 लोगों को रेफर किया गया है.
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उनहोंने कहा कि हरिपुरधार के पास हुए इस हादसे की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
