Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश में 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, राज्यसभा चुनाव में की थी क्राॅस वोटिंग

Himachal Pradesh Speaker disqualifies 6 rebel MLA: हिमाचल में जारी सियासी सकंट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. विधानसभा स्पीकर ने क्राॅस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है.

Himachal Pradesh Speaker disqualifies 6 rebel MLA

क्राॅस वोटिंग करने वाले 6 विधायक अयोग्य घोषित

Himachal Pradesh Speaker disqualifies 6 rebel MLA: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से शुरू हुआ सियासी संकट अभी थमा नही है. जानकारी के अनुसार हिमाचल के स्पीकर सतपाल पठानिया ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के 6 विधायकों को अघोषित कर दिया है. उन्होंने बताया कि दल-बदल कानून के तहत उन्हें मंत्री हर्षवर्धन के माध्यम से 6 बागी विधायकों की शिकायत सचिवालय को मिली थी.

जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर, लखनपाल, देवेंद्र बुट्टो और लखनपाल की सदस्यता रद्द की गई है. इसके साथ ही स्पीकर ने कहा कि आया राम गया राम की राजनीति नहीं होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव का व्हिप इस फैसले का पार्ट नहीं है. यह फैसला बजट सत्र के व्हिप के आधार पर लिया गया है.

पार्टी के व्हिप का किया उल्लंघन

स्पीकर ने आगे कहा कि उन्होंने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा लेकिन पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया. पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया. मेरे पास 30 पेज का ऑर्डर है. मैंने दोनों पक्षों को पूरी तरह सुनने के बाद यह फैसला दिया है. बता दें कि मंगलवार को संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ भाजपा ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि भाजपा को जीत के लिए 35 वोट की जरूरत थी. जबकि कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं. वहीं भाजपा के पास 25 विधायक हैं.

ऐसे जीते भाजपा प्रत्याशी

जब चुनाव हुए तो कांग्रेस के 6 विधायकों ने 6 क्राॅस वोटिंग की. इसके अलावा 3 निर्दलीयों ने भी भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया. ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी को 34-34 वोट मिले. इसके बाद पर्ची के जरिए फैसला किया गया. जिसमें भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital