Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Holi In UP: यूपी में हर ओर बिखरे होली के रंग, CM योगी ने दी बधाई, जमकर खेली होली, अखिलेश ने अपने पिता को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाओं के संदेश जारी किए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ

Edited by Nitish Pandey

Holi In UP: पूरे उत्तर प्रदेश में बुधवार को होली का पर्व धूमधान से मनाया जा रहा है. एक-दो दिन नहीं, कई दिनों तक चलने वाले इस प्रेम और भाईचारे के त्योहार का उत्सव लगातार दूसरे दिन भी जारी है. जहां मथुरा और काशी में कल ही होली खेली गई तो वहीं बुधवार को पूरे प्रदेश में भी रंगों के इस त्योहार का उत्साह पूरे चरम पर है. इस बीच प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी है.

उन्होंने होली पर कहा है कि, सभी प्रदेश वासियों को होली के पावन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं. इसी के साथ वह गोरखपुर में होलिकोत्सव पर आयोजित होने वाले भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में भी हिस्सा ले रहे हैं.

होली के मौके पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता के साथ फूलों व अबीर-गुलाल के साथ होली खेली. गोरखनाथ मंदिर में यूपी के सीएम जमकर जनता के साथ होली खेल रहे हैं. इस सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लोगों के साथ होली खेलते दिख रहे हैं.

होली पर जनता के साथ होली खेलते मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

होली के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने होली की बधाई देते हुए कहा है कि, “समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को अनेकता में एकता को दर्शाता प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दी होली की बधाई

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि, “स्नेह, सौहार्द व समरसता के पावन पर्व  होली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”

अखिलेश और शिवपाल ने मुलायम को किया याद

वहीं होली के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे हैं और फूल अर्पित करते हुए पिता को याद किया है. इस सम्बंध में उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है, “अबकी इन फूलों के रंग कहां उतने गहरे लगते हैं इस बार तो मेलों के झूले भी ठहरे-ठहरे लगते हैं.”

वहीं बुधवार की सुबह ही सपा नेता प्रो.रामगोपाल यादव भी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पहुंचकर माथा टेका है. इस मौके पर नेताजी की समाधि स्थल को गुलाब के फूलों से सजाया गया है. सैफई में होली के पर्व पर पूरा मुलायम परिवार एकजुट और एक साथ दिखा. इसी के साथ शिवपाल यादव भी नेताजी की समाधि स्थल पहुंचे हैं और कहा है कि नेताजी के बिना पहली बार होली हो रही है. नेता जी हर साल होली पर रहती थी और रंगों से फूलों से होली खेला करते थे लेकिन अब उनके ना रहने से इस साल रंगों से होली नहीं होगी, सिर्फ एक दूसरे से मिलकर पर्व मनाएंगे. नेताजी की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती है बस नेताजी को श्रद्धांजलि और नमन कर याद कर रहे हैं. नेताजी के आदर्शों पर चलकर के 2024 में निश्चित ही इस भाजपा सरकार को हटा देंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital