नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 28 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब देश में सीमा की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, और पाक सीमा पर तनाव बढ़ रहा है.
पिहले माह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस मुलाकात के ठीक एक दिन बाद, 29 मई को गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे सीमावर्ती राज्यों में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की जानी है.
Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/gJv4DFcLsC
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 28, 2025
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी तस्वीर में अमित शाह और राष्ट्रपति मुर्मू को औपचारिक सेटिंग में बातचीत करते देखा जा सकता है. इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह बैठक सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए हो सकती है. वहीं, कुछ का कहना है कि यह मुलाकात आगामी रणनीतियों को लेकर भी हो सकती है. इस बीच, देशवासियों से सतर्क रहने और आगामी मॉक ड्रिल में सहयोग करने की अपील की गई है.
यह भी पढ़िए: PM मोदी दो दिन में इन 4 राज्यों के लिए खोलेंगे पिटारा, 70,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



