Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से घटना की ली जानकारी, ITBP की 3 टीमों को घटनास्थल भेजा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ((Uttarakhand Cloudburst)) बचाव कार्यों के लिए बचाव दल घटनास्थल पर तैनात कर दिए गए हैं. गृह मंत्री ने स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की.

National Ayurveda Day 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली के गांवों में मंगलवार (5 अगस्त) को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ आ गई. इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 100 सेअधिक लोगों के लापता होने की आशंका है. इलाके के लोगों के अनुसार, कई घर पानी के तेज बहाव में बह गए.

हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बचाव कार्यों के लिए बचाव दल घटनास्थल पर तैनात कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, “धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की. आईटीबीपी की तीन टीमें वहां भेजी गई हैं और एनडीआरएफ की चार टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं, जल्द ही बचाव अभियान शुरू करेंगी.”

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा पर दुख जताया और राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए. सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बचाव कार्य के लिए टीमें युद्ध स्तर पर जुटी है.


इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के विचलित करने वाले दृश्य देखे हैं. मैं इस त्रासदी से प्रभावित लोगों की कुशलता की कामना करता हूं. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं और कीमती जानें बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं.”


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बादल फटा, मलबे के भयंकर सैलाब में पूरा गांव डूबा…4 की मौत, 50 से अधिक लापता


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital