Bharat Express DD Free Dish

Bus Fire in Rajasthan: जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में लगी आग, एक दर्जन यात्री जिंदा जले; 57 लोग थे सवार

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर के बीच चलने वाली बस में भीषण आग लग गई. हादसे में 10-12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका. उस बस में 57 यात्री सवार थे.

Horrific Bus Fire in Jaisalmer
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Horrific Bus Fire in Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई. यह हादसा जोधपुर रोड पर थईयात गांव के पास हुआ, जहां वार म्यूजियम के नजदीक चलती बस धू-धू कर जल उठी. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 57 यात्री सवार थे. आग लगने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई.

Horrific Bus Fire Jaisalmer

10 से 12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक अग्निकांड में 10 से 12 लोगों की झुलसकर मौत होने की आशंका है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल और गंभीर रूप से झुलसे हुए यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़िए: हरियाणा में भीषण हादसा, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से मौत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read