Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Skill India ने कैसे बदली नेहा उल्हास चंदे की जिंदगी, ‘मोदी स्टोरी’ ने शेयर किया खास वीडियो

‘स्किल इंडिया अभियान’ की 10वीं सालगिरह है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद ‘मोदी स्टोरी’ नाम के अकाउंट से इस अभियान से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर किया गया,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को ‘स्किल इंडिया अभियान’ की शुरुआत की थी. इस पहल ने न सिर्फ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया. ‘स्किल इंडिया अभियान’ की आज 10वीं सालगिरह है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद ‘मोदी स्टोरी’ नाम के अकाउंट से इस अभियान से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नेहा उल्हास चंदे नाम की लाभार्थी ने ‘स्किल इंडिया अभियान’ की वजह से उनकी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताया.

‘मोदी स्टोरी’ ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज ही के दिन 2015 में ‘स्किल इंडिया’ की शुरुआत की गई थी, जो कौशल को ताकत में बदलने के प्रधानमंत्री मोदी के एक साहसिक दृष्टिकोण का प्रतीक है. मुंबई की नेहा उल्हास चंदे से मिलिए, जो विश्व कौशल ओलंपिक में ब्यूटी थेरेपी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं.”


इस वीडियो में आगे बताया गया कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि भारत को गौरवान्वित करने के लिए मुझे आपको धन्यवाद देना चाहिए. नेहा कहती हैं कि मुझे कभी सिर्फ ब्यूटी पार्लर वाली कहा जाता था. आज, मैं प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की बदौलत एक प्रतिष्ठित कॉस्मेटोलॉजिस्ट हूं.

‘मोदी स्टोरी’ ने एक्स पर लिखा, “विश्व युवा कौशल दिवस के इस खास मौके पर नेहा जैसे हजारों युवा, स्किल इंडिया की ताकत और दिशा का प्रमाण हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और कौशल से अपने जीवन में सम्मान, पहचान और आत्मनिर्भरता हासिल की है.”

मेरी सफलता में स्किल इंडिया का बढ़ा हाथ

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कौशल ओलंपिक में ब्यूटी थेरेपी में स्वर्ण पदक जीतने पर नेहा उल्हास चंदे को सम्मानित किया था. नेहा ने विश्व कौशल ओलंपिक से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए कहा, मुझे विश्व कौशल ओलंपिक में शामिल होने के दौरान स्किल इंडिया के बारे में पता चला था. स्किल इंडिया का बहुत बड़ा हाथ मेरी सफलता में है. ऐसा पहली बार था कि भारत ने स्किल की किसी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था.

इसके बाद पीएम मोदी ने मुझे बुलाया और उनसे मैंने कहा था कि मैं आपकी वजह से यहां पर हूं. इस पर प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि तुम करोड़ों की आबादी में से चुनकर विश्व कौशल ओलंपिक में पहुंची और तिरंगे का मान बढ़ाया. ये बहुत बड़ी बात है, इसलिए मैं तुमको बधाई देता हूं. 10 साल के बाद स्किल इंडिया बहुत बड़ा हो गया है और हर कोई अपने-अपने क्षेत्र में परचम लहरा रहा है.


ये भी पढ़ें:  Axiom-4 Mission: धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, पीएम और रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital