होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)
Ram Navami Hinsa: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद अब राजनीतिक जंग शुरू हो गई है. एक तरफ प्रदेश में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल रखा है तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपद्रवियों पर हिंसा को लेकर एक्शन में नजर आ रही हैं. राज्य सरकार ने शुक्रवार को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को घटना की जांच सौंप दी है. इस टीम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक, CID सुनील चौधरी कर रहे हैं. ये टीम हर एंगल से हादसे की जांच करेगी.
वहीं बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हावड़ा जिले में गुरुवार को रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई झड़पों को लेकर पत्र लिखा है और इस मामले में एनआईए (NIA) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को शामिल करते हुए निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है. पत्र में कहा गया- हमारा दृढ़ विश्वास है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और 29 मार्च को सीएम के अलावा किसी और की ओर से पहला बयान नहीं आया कि अगर कोई अप्रिय घटना हुई तो रामनवमी के जुलूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मजूमदार ने कहा, मैंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआईए जांच की मांग की है. अमित शाह ने मुझसे फोन पर बात की है और आश्वासन दिया है कि वह पूरी घटना को देखेंगे. इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने और हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की थी.
प्रदेश के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, दोषियों के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई की जायेगी. सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगाना, वह भी पवित्र रामनवमी के दिन, एक बहुत ही भड़काऊ कृत्य है और इसे गंभीरता से लिया जाएगा. बोस ने कहा कि राजभवन आम आदमी के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी आंख और कान खुले रखेगा.
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…