खेल

PBKS vs KKR: IPL-2023 का पहला डबल हेडर आज, जानें मैच प्रीव्यू, पॉसिबल प्लेइंग-11

PBKS vs KKR: आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में मोहाली में एक्शन की वापसी होगी. जब पंजाब किंग्स दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. दोनों टीमें पिछले साल अंक तालिका के निचले आधे हिस्से में रही थीं और इस बार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी. खास बात ये है की टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन डबल हेडर का तड़का लगने वाला है. शनिवार को दो मैच खेले जाने हैं. पहला कोलकाता बनाम पंजाब और दूसरा मैच दिल्ली और लखनऊ के बीच खेला जाएगा.

पंजाब से भिड़ेगी कोलकाता

दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच होगा. दोनों ही टीम नए सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान में होगी. शिखर धवन पंजाब के कप्तान है. जबकि श्रेयस अय्यर के चोटिल और इस सीजन से बाहर होने के कारण इस साल केकेआर की कमान नीतीश राणा के हाथ में है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ओपनिंग मैच में शतक से चूके Ruturaj Gaikwad, गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

पिच रिपोर्ट
मोहाली 2019 के बाद पहली बार किसी IPL मैच की मेजबानी करेगा. यहां की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

PBKS: शिखर धवन (C), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (WK), मैथ्यू शॉर्ट, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायड़े, मोहित राठी शिवम सिंह

KKR: नीतीश राणा (C), रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुलवंत खेजरोलिया, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा, अनुकुल रॉय

हेड टू हेड
कुल – 30
पंजाब किंग्स – 10
कोलकाता नाइट राइडर्स – 20

PBKS vs KKR ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर – रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज- शिखर धवन, नितीश राणा(उपकप्तान), शाहरुख खान
ऑलराउंडर – आंद्रे रसेल (कप्तान), सुनील नरेन, सैम करन, सिकंदर रजा
गेंदबाज- उमेश यादव, टिम साउदी, अर्शदीप सिंह

टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात टाइटन्स ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की. जबकि चेन्नई की कमजोर गेंदबाजी एक बार फिर उन्हें परेशानी में डाल रही है. IPL 2021 सीएसके के लिए एक बुरे सपने की तरह था, जिसके बाद नए सीजन की भी शुरुआत इस चैंपियन टीम के लिए खराब रही.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

50 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago