Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदार ?

यूपी में 4 IAS अधिकारियों का तबादला

यूपी में 11 IAS अधिकारियों का तबादला

उत्तरप्रदेश में एक फिर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है. ये चारों अधिकारी IAS ऑफिसर है. इन चारों अधिकारियों के नाम अखिलेश कुमार मिश्र, अमर नाथ उपाध्याय, साहब सिंह और घनश्याम सिंह हैं. बता दें कि इन सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी

IAS अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र को उच्च शिक्षा का विशेष सचिव बना दिया गया है. इससे पहले वो परिवहन विभाग के विशेष सचिव थे. अमर नाथ उपाध्याय का तबादला किया है उनकी नई पोस्ट अभी पेंडिग है. इससे पहले वो प्रयागराज में न्यायिक राजस्व परिषद के सदस्य थे. वहीं IAS अधिकारी साहब सिंह को प्रयागराज के न्यायिक राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है. और चौथे IAS अधिकारी घनश्याम सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. घनश्याम सिंह 2014 बैच के अधिकारी हैं.

अधिकारियों के लगातार हो रहे है तबादले

बता दें कि योगी सरकार में अधिकारियों को काम के हिसाब से नई-नई जिम्मेदारियां मिलती रहती हैं. शुक्रवार को भी 6 अधिकारियों का तबादला किया गया था. अगर बीतों महीनों की बात करें तो सितंबर, अगस्त, जून और अप्रैल में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. सितंबर में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था. इनमें दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital