Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईईडी विस्फोट, CAF का प्रधान आरक्षक शहीद

राज्य में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. राज्य के राजानंदगांव जिले में 20 फरवरी को नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.

NAXALITE

शहीद CAF के प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा की फोटो

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का प्रधान आरक्षक शहीद हो गया. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हेमसागर सिदार ने कहा कि घटना जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटुम गांव के निकट सुबह करीब सात बजे हुई.

उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों द्वारा बैनर लगाए जाने की सूचना के बाद ओरछा थाना से सीएएफ की एक टीम को गश्त के लिए भेजा गया था. ओरछा राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर है.

ये भी पढ़ें: ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज

नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ा पैर

अधिकारी ने बताया कि गश्त कर रही टीम बटुम से गुजर रही थी तभी सीएएफ के 16 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकरा का पैर अचानक नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि लकरा जशपुर जिले के बाम्हनपुरा गांव के निवासी थे. उनके शव को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सता रहा गिरफ्तारी का डर, CBI से मांगी मोहलत

राज्य में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. क्षेत्र के सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए थे. राज्य के राजानंदगांव जिले में 20 फरवरी को नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital