होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आयोग के फैसले के बाद राज ठाकरे ने बाला साहेब की बात याद दिलाई
Shivsena Symbol: महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों में बंट जाने का काफी समय से विवाद चल रहा था. शिवासेना के गुट और चुनाव चिह्न को लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट में तनातना चल रही थी जिसपर आज चुनाव आयोगी की तरफ से लगाम लगा दिया गया है. आयोग ने कहा कि पार्टी के नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी के प्रतीक ‘धनुष और तीर’ पर एकनाथ शिंदे गुट का ही अधिकार होगा.
आयोग के इस फैसले के बाद अब राज ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है तो वहीं संजय राउत की तरफ से इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया है.
चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने एक वीडियो शेयर करते हुए बाबा साहेब ठाकरे की बात याद दिलाई है. उन्होंने बाबा साहेब के ऑडियो के साथ एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- “बालासाहेब द्वारा दिया गया ‘शिवसेना’ का विचार कितना सही था, आज हम एक बार फिर जानते हैं.” वहीं ऑडियो में सुना जा सकता है कि जिसमें बाला साहेब कह रहे हैं कि “पैसा आता जाता रहता है, पैसा गया तो फिर कमा लिया जाएगा. लेकिन नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा. इसलिए नाम बड़ा करो, नाम ही सब कुछ है”.
शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मामले में शिंदे गुट की जीत होने के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “सभी शिवसैनिकों और सीएम शिंदे को बहुत-बहुत बधाई. अब असली शिवसेना एकनाथ शिंदे जी की शिवसेना बनी है. मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं, हम पहले दिन से ही आश्वस्त थे, क्योंकि चुनाव आयोग के इसके पहले के भी निर्णय इसी प्रकार से आए हैं, इसलिए यह हमें विश्वास था”. वहीं उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि “हिंदू हृदय सम्राटबालासाहेब ठाकरे जी द्वारा दिखाए गए संघर्ष और सत्य के मार्ग पर आपकी यात्रा के रूप में उन्होंने आपको पार्टी के नाम ‘शिवसेना’ और ‘धनुष और तीर’ के प्रतीक की यह मील का पत्थर उपलब्धि दी है”.
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…