Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Big Boss से साजिद खान को निकलने को बोला तो मिल रही रेप की धमकी’, स्वाति मालीवाल का आरोप

Big Boss से साजिद खान को बाहर करने की मांग पर स्वाति को मिली रेप की धमकी

नई दिल्ली- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को बिग बॉस (Big Boss) सीजन 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग करने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. स्वाति मालीवाल के अनुसार उन्हें रेप की धमकी मिल रही है. उनका कहना है कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ संदिग्ध लोगों ने उनके साथ रेप करने की घमकी दी है. इस मामले पर मालीवाल अब दिल्ली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही हैंं.

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो  बिग बॉस (Big Boss) सीजन 16 शुरू हो चुका है. हर बार की तरह इस बार भी शो कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ है. साजिद खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान को  ‘बिग बॉस’ से हटाने की मांग की थी.

यह मामला अब बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. स्वाति मालीवाल के अनुसार उन्हें रेप जैसी धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि, ”  जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तब से मुझे मेरे सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है. उन्होंने आगे लिखा, जाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं”. उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कराने की बात कही है. उन्होंने लिखा है, “दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं. मुकदमा दर्ज करें और जांच करें. जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें”

क्या था पूरा मामला ?

#MeToo कैंपेन के दौरान  10 महिलाओं ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. उनमें से कुछ ने कहा था कि हासफुल-4 फिल्म के ऑडिशन के दौरान जब वे नाबालिग थी साजिद खान ने उनसे कहा था कि अपने पूरे कपड़े उतार दें,एक और महिला ने कहा था कि हमशकल फिल्म के ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया. इसे लेकर साजिद के  खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई थी. जिसके बाद साजिद खान की काफी फजीहत हुई थी और उनके खिलाफ बायकॉट ट्रेंड चलाया गया था. लेकिन उन्हें इस साल बिग बॉस शो में शामिल किया गया है जिस पर  स्वाति मालीवाल ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को  पत्र लिखकर कहा था कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ साल बाद, साजिद खान अब लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में ‘हाउसमेट’ के रूप में भाग ले रहे हैं. जैसा कि उनके खिलाफ शिकायतों से पता चलता है,  साजिद खान ने लंबे समय तक यौन अपराधी के रूप में काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital