Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में 26वें हेपेटाइटिस डे पर कई मुद्दों पर होगी चर्चा, बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज होंगे शामिल

हेपेटाइटिस डे पर होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी इनवाइट किया गया है.

26th Hepatitis Day Observance: टीम आईएलबीएस द्वारा दिल्ली में 4 दिसंबर को 26वें हेपेटाइटिस डे मनाया जा रहा है, जिसके तहत एक चर्चा का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन दिल्ली के लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में होगा.

इस चर्चा में कई विशिष्ठ लोग भी शामिल होंगे. इस चर्चा में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.

बता दें कि दिल्ली में हेपेटाइटिस डे पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में हेपेटाइटिस पर विजय पाने के लगातार प्रयासों पर चर्चा होती है.

बता दें कि हेपेटाइटिस लिवर से संबंधित एक गंभीर बीमारी है. जिसका समय पर इलाज न मिलने पर रोगी की जान भी जा सकती है. बता दें, हेपेटाइटिस के इलाज में देरी से पहले पीलिया और फिर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर भी हो सकता है. हेपेटाइटिस में ए, बी, सी, डी और ई.. पांच तरह के संक्रमण होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital