बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
शातिर अपराधी के बारे में बताते यूपी पुलिस के ऑफिसर
UP News Today: मेरठ पुलिस ने लोकसभा चुनाव में बवाल की साजिश नाकाम करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक बने और अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान शख्स ने पुलिस को बताया कि वह लोकसभा चुनाव के लिए ऑन डिमांड तमंचे तैयार कर रहा था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने लोहिया नगर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर पुलिस ने एक बंद पड़े घर में छापेमारी की। इस दौरान मौके से हापुड़ के सिकंदर गेट मोती कॉलोनी निवासी उमरदराज को अवैध हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शस्त्र फैक्ट्री से पुलिस को 20 बने और 6 अधबने तमंचों सहित कुल 26 तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी उमरदराज ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आपसी झगड़े और बवाल के चलते हथियारों की डिमांड बढ़ गई थी। जिस कारण वह ऑन डिमांड यह तमंचे तैयार कर रहा था। व्हाट्सएप कॉल के जरिए ऑर्डर मिलने के बाद वह तमंचे बनाकर उन्हें ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर सप्लाई करता था। एक तमंचे की कीमत 7 से 8 हज़ार तक वसूल रहा था।
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि उक्त व्यक्ति इससे पहले भी हापुड़ में दो बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन में पकड़ा जा चुका है। मेरठ सिटी के एसपी आयुष विक्रम सिंह बोले— “उमरदराज यह तमंचे किसे सप्लाई करता था? इसके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।”
— हरीश शर्मा, मेरठ, भारत एक्सप्रेस
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…