Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP News: मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में भारी बारिश की आशंका, अगले 24 घंटे में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather: 28 जून के बाद जबलपुर में मानसून पहुंच सकता है, जिससे जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

MP news

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने सात दिन देरी से दस्तक दे दी है. प्रदेश के बालाघाट, अनूपपुर, सिंगरौली, मंडला, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में मानसूनी बारिश हुई. इसके अलावा पूर्वी भाग में आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मानसून की गति काफी तेज है, लिहाजा इस बात का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी मानसूनी बारिश होगी. इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

MP मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात चक्र बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में एमपी में यह मामूली से मध्यम बारिश हो सकती है. सोमवार को रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम में भारी बारिश की भविष्यवाणी के साथ-साथ अगले 24 घंटो में उज्जैन, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: बीजेपी के पूर्व विधायक की अमर्यादित टिप्पणी, अपनी ही पार्टी के सिंधिया को बताया नामर्द, कांग्रेस ने कहा- यही इज्जत मिली है?

इसके अलावा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में भी भारी बरसात की आशंका जताई जा रही है. भोपाल में मंगलवार को तेज बारिश का अंदेशा है जिसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं इंदौर में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है. मानसूनी बारिश का असर ग्वालियर में भी देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP News: बीजेपी के आड़े आ रहे ‘इंद्र देव’, भोपाल में दूसरी बार PM मोदी का रोड शो स्थगित, शहडोल भी नहीं जाएंगे, मौसम सबसे बड़ी बाधा

जबलपुर में 28 के बाद दाखिल हो सकता है मानसून

28 जून के बाद जबलपुर में मानसून पहुंच सकता है, जिससे जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 29 जून के बाद महीने के अंत तक जबलपुर सहित पूरे संभाग में तेज बारिश हो सकती है. बता दें कि भारी वर्षा की संभावना और उसके कारण होने वाली परेशानियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को होने वाले शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital