देश

Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बरसे बादल, गिरा तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Today Updates: देश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी बारिश हो रही है तो कभी बहुत गर्मी. राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक, गुरुवार (18 मई) दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. राजस्थान, दिल्ली, बिहार में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गनौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, रेवाड़ी में बारिश की संभावना है. राजस्थान में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी

यूपी में मौसम भी लगातार करवट ले रहा है. प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है तो कुछ इलाकों में गर्मी सितम कर रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. नोएडा और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं. असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, कर्नाटक, नागालैंड और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी गुरुवार (18 मई) को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, हालांकि बारिश ने लोगों को राहत दी है.

ये भी पढ़ें- इनोवेटिव इंडिया समिट 2023: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को ‘चाणक्य अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में भी छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है. जबकि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

24 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

33 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

45 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

47 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago