देश

Karnataka Elections: सिद्धारमैया के सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, डीके शिवकुमार होंगे प्रदेश की डिप्टी CM, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण

Karnataka New CM: कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में सीएम को लेकर चल रही माथापच्ची अब खत्म हो गई है. तमाम मंथन के बाद सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. वहीं रणनीति बनाने में माहिर डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) डिप्टी सीएम होंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लंबी चर्चा के बाद कर्नाटक में सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे. शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा.

पार्टी ने सिद्धारमैया के नाम पर औपचारिक मुहर लगाने के लिए आज शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसके बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

सिद्धारमैया और शिवकुमार प्रबल दावेदार

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार थे. दोनों के नाम को लेकर ही पार्टी में गहरा मंथन चला. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर कई बैठक होने के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है, लेकिन ये अभी सुत्रों के हवाले से खबर है. वहीं पार्टी इस पर आज शाम को बैठक के बाद मुहर लगा देगी. इससे पहले सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बुधवार (17 मई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बरसे बादल गिरा तापमान, यूपी महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

फिर बीते दिन बुधवार रात शिवकुमार ने सुरजेवाला के आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला ने उनसे चर्चा की. सिद्धारमैया ने रात में ही वेणुगोपाल के आवास पर जाकर उनसे और सुरजेवाला से बातचीत की.

135 सीट जीतकर लहराया परचम

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी 66 सीटों और जेडीएस 19 सीटों पर सिमट गई. राज्य में 13 मई (शनिवार) को नतीजे आए थे. इसी के बाद से सवाल बना हुआ था कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में से कौन एक कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

19 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

50 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

53 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago