दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo- Delhi Capitals (@DelhiCapitals)/ Twitter
DC vs PBKS Match Highlights: आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स और के बीच कांटे की टक्कर हुई. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला गया जहां 4,790 फीट की ऊंचाई पर खिलाड़ियों ने रनों की बौछार की. टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी. जब दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने आई तो ऐसा लगा नहीं की वो 200+ स्कोर बनाएगी लेकिन पृथ्वी शॉ की जुझारू और राइली रूसो की तूफानी पारी के दम पर डीसी ने 214 रन का टारगेट सेट किया है.
जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई. पंजाब केवल दिल्ली के खिलाफ ही नहीं हारी बल्कि प्लेऑफ में जानने का मौका भी गंवा दिया.
लियाम लिविंगस्टोन खी धमाकेदार पारी गई बेकार
48 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौके की तूफानी पारी पंजाब के काम नहीं आई. लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की और शानदार 96 रन की पारी भी खेली. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली के राइली रूसो की 37 बॉल में नाबाद 82 रन की पारी लियाम लिविंगस्टोन की इस पारी पर भारी पड़ी. इस मुकाबले में एक बड़े टोटल का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के कप्तान शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
अथर्व तायड़े ने पंजाब की पारी जरूर संभाली लेकिन वो भी 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. इसके बाग पंजाब ने लगातार विकेट गंवाए. केवल लिविंगस्टोन ने मोर्चा संभाल रखा था मगर वो भी टीम की जीत की कहानी नहीं लिख पाए.
दिल्ली से हार गई पंजाब, प्लेऑफ की राह मुश्किल
दिल्ली के खिलाफ मिली हार ने पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका दिया है. क्योंकि पंजाब (12 पॉइंट्स) को प्लेऑफ में आसानी से जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत की जरूरत थी. इस हार ने उस उम्मीद को तोड़ दिया है. अब टीम सिर्फ 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
DC: डेविड वॉर्नर (C), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा और खलील अहमद
PBKS: शिखर धवन (C), अथर्व ताइडे, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, सैम करन, हरप्रीत सिंह बराड़, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…