Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tamil Nadu: चेन्नई में सरकारी डॉक्टर को कैंसर पीड़ित के बेटे ने 7 बार मारा चाकू, इस वजह से किया हमला

हमलावरों ने डॉक्टर को कमरे में बंद कर दिया और फिर हमला किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

डॉ. बालाजी.

तमिलनाडु के चेन्नई में एक सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है. बुधवार (13 नवंबर) की सुबह गुइंडी के Kalaignar Centenary Hospital के आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी पर एक मरीज के बेटे ने हमला कर दिया. इस हमले में डॉक्टर को चाकू से सात बार वार किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने डॉक्टर पर अपनी मां को गलत दवाइयां देने का आरोप लगाया था, जो अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रही थीं.

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में डॉ. बालाजी के सीने, सिर, पीठ, कान और पेट पर चोटें आई हैं. एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि घायल डॉक्टर दिल के मरीज भी हैं, और उनकी हालत चिंताजनक होने के बावजूद ICU में स्थिर बताई जा रही है.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम के मुताबिक इस हमले में चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मंत्री ने बताया कि हमलावरों ने डॉक्टर को कमरे में बंद कर दिया और फिर हमला किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और घायल डॉक्टर को हर संभव मेडिकल सहायता देने की बात कही है.

मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार ऐसे उपाय करेगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital