Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Holi In Ayodhya: अयोध्या में राम जन्म भूमि के प्रधान पुजारी और बाबरी पक्षकार ने मिलकर खेली होली, देश को दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश

UP News: संतो ने कहा कि भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है. पुनः प्रचंड बहुमत के साथ योगी सरकार बनी है. ऐसे में उत्साह भी दुगना है.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

सुभाष सिंह

Holi In Ayodhya: गंगा जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या में रविवार को सौहार्द की होली खेली गई है. राम जन्म भूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नेतृत्व में आज मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी राम मंदिर समर्थक मुस्लिम अनीश खान उर्फ बबलू खान तथा संत समाज के लोगों ने होली खेलकर पूरे देश को सौहार्द का संदेश दिया.

इस मौके पर संतो ने कहा कि भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है. एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ योगी सरकार बनी है. ऐसे में उत्साह भी दुगना है और पूरे देश को सौहार्द का संदेश देते हुए आज होली का आयोजन किया गया है. उत्साहित हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग फूलों, अबीर गुलाल की होली खेल रहे हैं और एक दूसरे को गोद में उठाकर नाच रहे हैं. सबसे अहम हैं कि हिंदू मुस्लिम समाज के दोनों पक्ष के लोग एक साथ एक जगह बैठ कर के होली की होली की मिठाई गुझिया खा रहे हैं और एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- Holi: लखनऊ के नवाबों को भी खूब पसंद थी होली, जानें कैसे खेलते थे और किन रंगों का करते थे इस्तेमाल

राजनीति का अखाड़ा बन गई थी अयोध्या

कहते हैं कि अयोध्या जहां कभी युद्ध ना हुआ हो, पिछले दिनों श्रद्धालुओं ने अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया था. 1990 से अयोध्या में सियासत होती रही. योगी सरकार के गठन के बाद अयोध्या विवाद पर फैसला आया और भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो गया. अब पूरे देश में शांति बनी हुई है और एक सौहार्द और शांति का संदेश मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग अयोध्या से पूरे देश को दे रहे हैं.

विवाद समाप्त हो गया है

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज प्रशंसा एक चीजों की नहीं अनेक चीजों की है. एक तो हम लोग एक साथ होली खेल रहे हैं इस बात की प्रसन्नता है और दूसरी पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं और भव्य मंदिर बन रहा है और जो दोनों पक्षों में विवाद था वह विवाद भी समाप्त हो गया है. हम समस्त देशवासियों को होली के मौके पर संदेश देना चाहते हैं कि यही गंगा जमुना की संस्कृति है जो आपस में हिंदू मुस्लिम एक साथ होली खेल रहे हैं.

दोनों के मिलन का त्योहार है होली

पूर्व बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि यह हमारी परंपरा है और कई वर्षों से चली आ रही है यह नई परंपरा नहीं है. यह त्यौहार हिंदू और मुस्लिम दोनों के मिलन का त्यौहार है. हम और रामलला के मुख्य पुजारी एक साथ होली खेल रहे हैं और देशवासियों को यह संदेश दे रहे हैं. यह हिंदू और मुसलमानों के मिलन का त्यौहार है. आने वाली पीढ़ी भी देखेगी कि हम हिंदू और मुस्लिम एक साथ होली खेल रहे हैं. राम मंदिर समर्थक मुस्लिम बबलू खान ने कहा कि सभी लोगों का आपस में जो मतभेद है उसको खत्म करके और रंगों को आपस में मिलाकर के जिस प्रकार से रंग मिलता है उसी प्रकार से भाईचारा भी मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital