Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Honor Killing: बदायूं में पिता ने बेटी के साथ प्रेमी को काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर पहुंचा थाने

Badaun: युवक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Honor Killing in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला खबर सामने आ रही है. यहां ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बदायूं के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार डाला है. इसके बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. इस सम्बंध में एसएसपी ओपी सिंह ने कहा कि, प्रथम दृष्टया मालूम होता है कि झूठी शान के नाम पर हत्या की गई है. फिलहाल इस घटना के बाद दोनों परिवार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.

बताया जा रहा है कि पिता काफी वक्त से अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और कई बार अपनी बेटी को युवक के मिलने के लिए मना कर चुका था. पुलिस के मुताबिक सोमवार आधी रात को 20 वर्षीय सचिन नीतू (20) से मिलने उसके घर पर आया था. दोनों नीतू के घर के दरवाजे पर ही बैठे थे और बात कर रहे थे. करीब सुबह लगभग साढ़े चार बजे आहट मिलने के बाद नीतू के परिवारीजन जाग गए और सभी ने मिलकर सचिन व नीतू पर हमला कर दिया. क्रोधित नीतू के पिता महेश ने फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद युवती के अन्य परिवारीजन मौके से फरार हो गए हैं, लेकिन महेश ने फावड़े के साथ कोतवाली में सरेंडर कर दिया गया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. यह घटना मंगलवार की सुबह हुई थी. एसएसपी ओपी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि झूठी शान के नाम पर हत्या की गई है. एसएसपी ने बताया कि सचिन के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar: लालू यादव के घर के बाहर लगे मंदिर की आलोचना पोस्टर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- “इनकी गुलामी की मानसिकता…”

2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस के मुताबिक कोतवाली बिल्सी के परौली गांव के सचिन और इसी गांव की महेश की बेटी नीतू से करीब दो साल से एक- दूसरे से प्रेम करते थे. इस सम्ंबध में पड़ोसियों ने बताया कि, इसी वजह से दोनों के परिवार के बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती थी. परिजनों ने दोनों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने और किसी न किसी तरह से एक-दूसरे से मिलते रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital