Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

द्वारका में ‘दहेज के लालची दानव’ ने ली एक नवविवाहिता की जान, मौत पर पिता का आरोप

कोमल के पिता दिनेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही अमन और उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के द्वारका इलाके से नवविवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है. 22 वर्षीय कोमल उर्फ वर्षा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 16 अप्रैल को बाढू सराय निवासी अमन के साथ धूमधाम से उसकी शादी हुई थी.

पिता ने क्या आरोप लगाया?

कोमल के पिता दिनेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही अमन और उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वे बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे हैं. वर्षा ने पहले भी अपने पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट और दहेज की मांग की शिकायत अपने पिता से की थी.

पुलिस ने दर्ज किया FIR

पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. इस मामले में पुलिस की ओर से पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

आत्महत्या की सूचना दी गई थी

मिली जानकारी के अनुसार अमन के ताऊ ने वर्षा के पिता दिनेश को सूचित किया कि कोमल ने आत्महत्या कर ली है. परिवार के बाढू सराय पहुंचने पर कोमल को आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता ने पुलिस को क्या बताया

कोमल के पिता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले जब वे अपनी बेटी को मायके लाने गए थे तो अमन और उसके परिजनों ने विरोध किया और उसे भेजने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने कोमल के परिवार के बयान और एसडीएम जांच के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-Nikki Murder Case में चौथी गिरफ्तारी, पति और सास के बाद अब जेठ और ससुर भी गिरफ्तार

यह मामला हाल ही में ग्रेटर नोएडा में निक्की की दहेज हत्या से मिलता-जुलता है जहां निक्की को कथित तौर पर उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया था. उस मामले में भी पुलिस ने पति और उसके परिजनों को हिरासत में लिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital