Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पति विपिन भाटी और सास के बाद पुलिस ने जेठ रोहित भाटी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. रोहित की गिरफ्तारी पुलिस ने सिरसा टोल के पास से की है.
आरोपी विपिन भाटी का एनकाउंटर
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी विपिन भाटी के चेहरे पर क्रूरता को अंजाम देने के बाद भी कोई शिकन या पश्चाताप का भाव नहीं है. शनिवार को गिरफ्तार होने के बाद जब पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया और उसके पैर में गोली लगी, तब भी उसकी जुबान से एक ही बात निकली, “मुझे कोई पछतावा नहीं है.” यह बयान न सिर्फ उसकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि एक सवाल भी खड़ा करता है कि क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति की क्रूरता है, या एक ऐसे समाज की विकृति, जहां दहेज के लिए एक इंसान की जान ले लेना ‘सामान्य’ बात मानी जाती है.
‘कोई पछतावा नहीं’
रिपोर्ट के अनुसार, दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले पति विपिन का बयान (Nikki Murder Case Vipin Bhati Statement) सामने आया है. विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत सामान्य बात है. मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मरी. विपिन का यह बयान उसके एनकाउंटर के बाद आया है, जिसमें पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी. विपिन पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया था.
इसे भी पढ़ें-आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
बेटे ने बताया पापा ने क्या किया?
निक्की के 6 साल के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा, फिर लाइटर से आग लगा दी. निक्की की मां ने बताया कि उन्होंने विपिन को एक कार, एक बाइक और सोना दिया था, लेकिन वह इससे भी अधिक चाहता था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

