मनोरंजन

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की ‘भोला’ के कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

Bholaa Box office collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल होने वाले अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस दौरान अजय को उनके बर्थडे पर गुड न्यूज मिली है. 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. ‘भोला’ (Bholaa) ने ओपनिंग डे पर 10-10.25 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. लेकिन तीसरे दिन एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की ‘भोला’ ने पहले दिन 10-11 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘भोला’ फिल्म का कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भोला’ ने कई बड़े सेंटर्स के मल्टीप्लेक्स में पहले दिन से ज्यादा बिजनेस किया है, लेकिन जिन जगहों पर छुट्टी का अच्छा फायदा हुआ, वहां का कलेक्शन पहले दिन के स्तर पर नहीं पहुंच सका. फिल्म के तीन दिनों के बिजनेस की बात करें तो इसका कलैक्शन 27 करोड़ से ज्यादा हो गया है. फिल्म की सिनेमा रिपोर्ट अच्छी है, शनिवार को बड़े मल्टीप्लेक्स में ग्रोथ देखने को मिली है, जिसमें 3डी को ज्यादा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को आज यानी रविवार को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये तो कल ही पता चलेगा. लेकिन रमजान का असर इसकी कमाई पर भी पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के विजन सत्य, साहस और समर्पण की एक और उड़ान, ‘लखनऊ’ ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन, अब यूपी खबरों को भी मिलेगी नई धार

भोला की स्टार कास्ट

अजय देवगन ने ‘भोला’ में न केवल दमदार अभिनय किया है, बल्कि इस फिल्म से एक बार फिर अपने निर्देशन कौशल को साबित किया है. फिल्म में अजय के साथ तब्बू को भी ‘भोला’ की जिंदगी बताया जा रहा है और एक बार फिर इस जोड़ी का जादू पर्दे पर शुरू हो गया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव समेत कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago