Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Income Tax Raid : इनकम टैक्स ने की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से लेकर झांसी तक पड़े ताबड़तोड़ छापे

Income Tax ने आज देश के करीब 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं.

Income Tax Raid: इनकम टैक्स विभाग ने आज देश के करीब 15 अहम टिकानों पर छापेमारी की है. विभाग की अलग-अलग टीमों ने नोएडा से लेकर झांसी दिल्ली, ग्रेटर नोएडा तक में छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान ठिकानों से कई अहम दस्तावेज दर्ज किए गए हैं. बता दें कि इस रेड में.यथार्थ हॉस्पिटल का नाम भी है जो कि नोएडा का काफी चर्चित अस्पताल है.

गौरतलब है कि यथार्थ अस्पताल की गौतमबुद्ध नगर में 3 ब्रांच हैं. पहली ब्रांच नोएडा के सेक्टर-110, तो दूसरी ब्रांच ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर में है. इसके अलावा एक अलग ब्रांच ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख में बनी है. छापेमारी करने पहुंची इनकम डिपार्टमेंट की टीम ने अस्पताल पहुंचकर एडमिन और तमाम बड़े अधिकारियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-स्मृति ईरानी डिग्री विवाद: अहमर खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने टाली सुनवाई, अब मार्च 2024 की तारीख दी, जानें क्‍या है मामला

बता दें कियथार्थ हॉस्पिटल पर टैक्स चोरी और करोड़ों रुपए की हेर फेर करने का आरोप लगा है जिसके चलते अब आईटी इस मामले में सख्त कार्रवाई करन के मूड में हैं.गौरतलब है कि जल्द ही यथार्थ हॉस्पिटल का हाल ही में आईपीओ आने वाला था, लेकिन उसके पहले ही कंपनी के ठिकानों पर पड़ा छापा उसकी वित्तीय साख के लिहाज से खतरा हो सकती है.

यह भी पढ़ें-Income Tax Raid : इनकम टैक्स ने की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से लेकर झांसी तक पड़े ताबड़तोड़ छापे

यथार्थ अस्पताल के मालिक अरबपति बताए जाते हैं यथार्थ अस्पताल के मालिक का नाम कपिल कुमार त्यागी औऱ अजय कुमार त्यागी के नाम प्रमुखता से सामने आए थे. इन दोनों की कुल दौलत 2400 करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है, अब एजेंसी इस रकम की कमाई का सोर्स जानने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital