मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत
Congress Commitee: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है. इसमें अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे. वहीं मुकुल वासनिक इस समिति के संयोजक होंगे. विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा फैसला लिया है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.
कांग्रेस की इस 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति में भूपेश बघेल की भूमिका अहम मानी जा रही है. उन्हें ऐसे समय में समिति में शामिल किया गया है. जब राजस्थान में कांग्रेस की हार हुई थी. इसके साथ ही अब भूपेश बघेल और अशोक गहलोत की भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर देखी जाने लगी है.
विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर काफी समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर सभी विपक्षी पार्टियों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है. ऐसे में कांग्रेस ने सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए कमेटी गठित कर दी है. इस कमेटी के लिए मुकुल वासनिक को संयोजक चुना गया है. गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले कांग्रेस के लिए इस समिति को तैयार किया है. इसके बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आज की बैठक में सीट शेयरिंग पर बात आगे बढ़ सके.
बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग के फॉमूले को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं. जिसमें कांग्रेस के लिए दिल्ली और पंजाब में आप, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, और यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत नहीं बन पा रही है. इसलिए इस समिति का गठन किया गया है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…