देश

Agni-1 Ballistic Missile: भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण लॉन्च किया, जानें इसकी खासियत

भारत ने गुरुवार (1 जून) को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण किया. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण ने बताया कि मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को ट्रेनिंग लॉन्च में सफलतापूर्वक वेरिफाई किया गया.

रणनीतिक क्षमता बढ़ाने पर फोकस

भारत पिछले दो दशकों से विभिन्न बैलिस्टिक मिसाइलों, सटीक-निर्देशित युद्ध सामग्री और संबंधित ‘प्लेटफॉर्म’ विकसित करके अपनी सामरिक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. भारत ने ‘अग्नि’ श्रृंखला की मिसाइलों के विभिन्न संस्करण विकसित किए हैं. पिछले दिसंबर में, भारत ने परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो 5,000 किमी दूर तक के लक्ष्यों को भेद सकती है. अग्नि 1 से 4 मिसाइलों की रेंज 700 किमी से 3,500 किमी है और इन्हें पहले ही तैनात किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- कितनी बार बदल सकते हैं आधार कार्ड में नाम और पता, जानें कौन-सी डिटेल कितनी बार करवा सकेंगे अपडेट

डीआरडीओ ने विकसित किया है

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा परमाणु सक्षम अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों को विकसित किया गया है. ये सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें हैं. ये ठोस रॉकेट प्रणोदक प्रणाली द्वारा संचालित अत्याधुनिक मिसाइलें हैं. ये मिसाइलें विशेष नेविगेशन सिस्टम से लैस हैं. 15 मीटर लंबी अग्नि-1 मिसाइल 1,000 तक का पेलोड ले जा सकती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

4 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

5 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

5 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

10 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

33 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

34 minutes ago