Bharat Express DD Free Dish

नाटो की धमकी पर केंद्रीय मंत्री ने दिया करारा जवाब, कहा- मेरे बॉस का दिमाग प्रेशर को महसूस करने के लिए नहीं बना है

भारत (India ) ने रूस (Rush) से कच्चा तेल खरीदने पर नाटो प्रमुख मार्क रूट (Mark Rutte) की धमकी को सिरे से खारिज करते हुए दो टूक जवाब दिया है.

India ने नाटो की धमकी पर दिया करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं - भारत एक्सप्रेस

India, Russia oil imports, NATO warning, Mark Rutte, Hardeep Singh Puri, Narendra Modi, energy policy, secondary sanctions, Randhir Jaiswal, crude oil, energy independence.

भारत (India) ने रूस (Russia) से कच्चा तेल खरीदने पर नाटो प्रमुख मार्क रूट (Mark Rutte) की धमकी को सिरे से खारिज करते हुए दो टूक जवाब दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि मेरे बॉस का दिमाग किसी प्रेशर को लेने के लिए बना ही नहीं है, और मैं अपनी ताकत यहीं से लेता हूं. उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की स्पष्ट नीति की ओर था. जिसमें भारत की ऊर्जा जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

मेरे बॉस का दिमाग प्रेशर लेने के लिए नहीं- पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेरे बॉस का दिमाग प्रेशर लेने के लिए नहीं बना है. आगे उन्होंने ये भी कहा कि मुझे ताकत भी वहीं से मिलती है.पुरी ने बताया कि 2022 में भारत केवल 0.2% रूसी तेल खरीदता था, लेकिन अब यह आंकड़ा काफी बढ़ चुका है. भारत ने अपनी तेल आपूर्ति को विविधता दी है और अब 40 देशों से तेल आयात करता है. उन्होंने साफ कहा कि भारत जहां से भी सस्ता और भरोसेमंद तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा. क्योंकि हमारी अंतिम जिम्मेदारी भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा ?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने भी नाटो की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतें उसकी प्राथमिकता हैं और इस मुद्दे पर कोई दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जाएगा.

नाटो प्रमुख की चेतावनी

नाटो (NATO) प्रमुख मार्क रूट ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता है तो उस पर 100 फीसदी सेकेंडरी सैंक्शन लगाया जा सकता है. अमेरिका का मानना है कि रूस भारत, चीन (China) और ब्राजील (Brazil) को तेल बेचकर यूक्रेन (Ukraine) युद्ध को फंड कर रहा है. लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह वैश्विक दबाव में नहीं आएगा और अपनी स्वतंत्र ऊर्जा नीति पर कायम रहेगा.

ये भी पढ़े- अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन किया घोषित, पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने पर हुई कार्रवाई

भारत के पास बैकअप प्लान

इस बयानबाज़ी के बीच भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह किसी भी संभावित प्रतिबंध या टैरिफ (Tariff) के लिए तैयार है और उसके पास बैकअप प्लान मौजूद है. भारत का यह रुख न केवल उसकी आत्मनिर्भरता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उसकी नीति की स्पष्टता और मजबूती को भी उजागर करता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read