देश

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सरकार ने भेजे GST से जुड़े 1.12 लाख करोड़ रुपये के 71 कारण बताओ नोटिस

Online Gaming Firms Get 71 GST Notices: केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 (अक्टूबर 2023 तक) के दौरान ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को लगभग ₹1.12 लाख करोड़ के GST संबंधी ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किए गए हैं. यह जानकारी मंगलवार (5 दिसंबर) को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दी.

वित्त राज्य मंत्री ने राज्यसभा में सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा टैक्स चोरी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा- “यह नोटिस अभी भी निर्णय के लिए लंबित हैं, ऐसे में संबंधित जीएसटी माँग अभी तक CGST एक्ट, 2017 के प्रावधानों के तहत निर्धारित नहीं की गई है.”

आज हालाँकि, वित्त राज्य मंत्री ने इस दौरान उन कंपनियों के नाम उजागर नहीं किए, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है. मगर, उन्होंने अपने जवाब में ये बताया कि अक्टूबर 2023 के बाद से देश में कोई भी विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनी पंजीकृत नहीं हुई है.

यह भी पढ़िए: “दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है”, राहुल गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 71 ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने की जानकारी देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये नोटिस गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) संबंधी प्रक्रिया के तहत जारी किए गए.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

9 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago