Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा पर ध्यान दे बांग्लादेश”, मुर्शिदाबाद हिंसा पर यूनुस सरकार की टिप्पणी पर भारत ने जमकर लताड़ा

भारत ने गुरुवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बारे में बांग्लादेश (Bangladesh) के बयान को दृढ़ता से खारिज कर दिया.

Bangladesh

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

भारत ने गुरुवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बारे में बांग्लादेश (Bangladesh) के बयान को दृढ़ता से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने ढाका की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया और इसे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के बारे में भारत की चिंताओं के साथ समानता स्थापित करने का एक ‘छिपा हुआ और कपटपूर्ण’ प्रयास करार दिया.

Bangladesh ने की थी टिप्पणी

बुधवार को बांग्लादेश ने भारत और पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में हिंसा के बीच अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, “हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश (Bangladesh) की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं.”

बयान में कहा गया, “यह बांग्लादेश (Bangladesh) में अल्पसंख्यकों के लगातार उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं के साथ तुलना करने का एक छिपा हुआ और कपटपूर्ण प्रयास है, जहां ऐसे कृत्यों के अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं. अनुचित टिप्पणी करने के बजाय, बांग्लादेश को अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.”

यह भी पढ़े-ं Delhi: सीलमपुर में नाबालिग लड़के की हत्या, आक्रोशित लोगों ने जाम किया रोड, परिजनों ने कहा- आरोपियों को हो फांसी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह के अंत में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुर इलाकों में हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेघर हो गए, जिसके बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की गई और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया.

बांग्लादेश ने किया था खंडन

बांग्लादेश (Bangladesh) की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने गुरुवार को कहा था, “हम मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा में बांग्लादेश को शामिल करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से खंडन करते हैं. हम भारत और पश्चिम बंगाल सरकार से अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी की पूरी तरह से सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने की अपील करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital