देश

India-US 2+2 Dialogue: एस जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री, भारत ने उठाया खालिस्तानी आतंकी पन्नू का मुद्दा

India US 2+2 dialogue Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता हो रही है. इसके लिए भारत और अमेरिका दोनों देशों के विदेश मंत्रियों समेत रक्षा मंत्री और रक्षा रक्षा सचिव की मुलाकात हुई है. भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने यहां भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत में होना हमेशा अद्भुत होता है. ब्लिंकन ने कहा- आज हमारे पास अब तक की सबसे मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी है.

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दोनों देशों में टू प्लस टू वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी. टू प्लस टू वार्ता में बैठक की सह अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच यह पांचवीं ‘टू प्लस टू’ वार्ता है, जिसे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के तौर पर जाना जाएगा. बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचे.

अमेरिका के समक्ष उठाया गया खालिस्तानी आतंकी पन्नू का मुद्दा

भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारत की ओर से अमेरिका के समक्ष खालिस्तानी आतंकी पन्नू का मुद्दा उठाया गया है. आतंकी पन्नू कनाडा में रह रहा है और वहां से वह खुलेआम धमकियां देता है. अमेरिका और कनाडा पड़ोसी देश हैं, कनाडा अमेरिकी खेमे में ही गिना जाता है. कनाडा की विदेश नीति में भी अमेरिका की भूमिका रही है. ऐसे में भारत की ओर अमेरिका से यह अनुरोध किया गया है कि वो कनाडा की ट्रूडो सरकार को यह समझाए कि वो खालिस्‍तान आतंक को अपने यहां न पनपने दें.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने आतंकी पन्नू को लेकर हुए डिस्कशन के बारे में मीडिया को जानकारी दी. विनय क्वात्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”…जहां तक कनाडा का सवाल है, हम अपने सभी दोस्तों और साझेदारों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं और इस मामले पर हमारी स्थिति कई मौकों पर पूरी तरह से बताई गई है. हमने अपनी सुरक्षा चिंताएं उनसे साझा की हैं. और, जैसा कि आप सभी उस हालिया वीडियो से अवगत हैं, जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू नाम का शख्‍स गंभीर सुरक्षा चुनौती पेश कर रहा है…उसके बारे में हमने अपने मित्रों और भागीदारों को अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है.”

आतंकी पन्नू ने दी थी एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी

हाल में ही पन्नू ने भारतीय विमान को उड़ाने की धमकी दी थी. पन्नू ने खालिस्‍तान समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से सफ़र न करें क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा. इस मामले पर गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ऐसे आतंकवादी तत्वों को अपने देश में जगह न देने के लिए भारत विदेशी सरकारों पर दबाव डालना जारी रखेगा.

यह भी पढ़िए: Israel Atomic Bomb Gaza: ‘गाजा पर परमाणु हमला…’ बयान से खफा रूस ने उठाई इजरायल पर उंगली, आखिर क्‍या होगा वहां?

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago